सरायकेला: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज समोवर को जिला खनन विभाग एवं तिरूलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में तिरूलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा और सपारूम बालू घाटों में अवैध बालू खनन/भंडारण/परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया.

की जा रही है नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई
निरीक्षण के क्रम में सपारूम घाट के समीप अवैध रूप से भंडारित लगभग 38,000 (अड़तीस हजार) घनफीट बालू खनिज को विधिवत जब्त किया गया. इस संबंध में नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
जांच के दौरान उपरोक्त घाटों पर तत्काल अवैध उत्खनन की गतिविधि नहीं पाई गई, तथापि तिरूलडीह एवं सिरकाडीह बालू घाटों में वाहनों के टायर के निशान पाए जाने के उपरांत वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार संभावित अवैध परिवहन मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर अवरोध गर्त (ट्रेंच) का निर्माण कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है, ताकि भविष्य में अवैध परिवहन की पुनरावृत्ति न हो सके.
उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने सपरिवार किया मतदान, निष्पक्ष चुनाव पर जताई संतुष्टि

