गिरिडीह में भीषण आग का कहर: 7 घर राख, कई परिवार खुले आसमान के नीचे

Giridih: जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके...

Giridih: जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया.तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सात घर पूरी तरह जलकर राख हो गए.

इस दर्दनाक हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई. घरों में रखा अनाज,कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज तक आग की भेंट चढ़ गए. हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के पास पहनने तक के कपड़े नहीं बचे हैं और वे पूरी तरह बेबस हो गए हैं.

ग्रामीणों ने आग बुझाने की हर संभव कोशिश की

आग लगने के बाद ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर और पाइप के सहारे आग बुझाने की हर संभव कोशिश की.इस दौरान कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर गैस सिलेंडर बाहर निकाले,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बावजूद इसके आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय प्रयास नाकाफी साबित हुए.दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती,तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था.

सात परिवार हुए बेघर

इस घटना में सात परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं और अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.खासकर महिलाओं और बच्चों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. फिलहाल प्रभावित परिवारों ने तत्काल राहत सामग्री, अस्थायी आवास और उचित मुआवजे की मांग की है. गांव में मातम का माहौल है और सभी की नजरें अब प्रशासन की मदद पर टिकी हैं.

ALSO READ: सरायकेला ब्रेकिंग: चांडिल में गजराज का तांडव, मिड-डे मील चावल खाया,फसल और दुकान तबाह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *