NEWS DESK: Salman Khan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया.
दमदार ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाए सलमान
फिल्म के लिए सलमान खान ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है. प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने Ladakh की ऊंचाइयों पर रहकर कड़ी ट्रेनिंग ली. यहां उन्होंने हैवी वेट वर्कआउट के साथ-साथ कठिन एंड्योरेंस ड्रिल्स भी कीं.
करीब 45 दिनों तक चले इस शेड्यूल में सलमान ने अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए कैलिस्थेनिक्स आधारित वर्कआउट अपनाया, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर पूरा जिम सेटअप ले जाना संभव नहीं था.
खास बात ये है कि सलमान कई चोटों से जूझते हुए भी लगातार ट्रेनिंग करते रहे. ऐसी परिस्थितियों में उनका समर्पण और जुनून काफी चर्चा में है.
फिल्म से जुड़ी खास बातें
इस फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia ने किया है, जबकि प्रोडक्शन Salman Khan Films के बैनर तले हुआ है. फिल्म में Chitrangda Singh सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी.
रिलीज डेट पर सस्पेंस
फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. साथ ही कुछ सीन के री-शूट की खबरें भी सामने आईं. फिलहाल मेकर्स की ओर से नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आ सकती है.
फिल्म का टीजर, पोस्टर और कुछ गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है.
