Click Here
Click Here

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा विधायक नीरा यादव का विपक्ष पर हमला, कहा–आधी आबादी के साथ अन्याय

Giridih: कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह के परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर...

Giridih: कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह के परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. महिला आरक्षण बिल के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि संसद में पारित न हो पाने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है.

33 प्रतिशत आरक्षण का था प्रावधान

उन्होंने बताया कि इस बिल के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का प्रावधान था, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी और सशक्त होती.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नीरा यादव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहते हैं और इसी कारण इस महत्वपूर्ण बिल को समर्थन नहीं दिया गया.

ALSO READ: एक भी वोटर छूटे नहीं, हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स

भाजपा ने बताया सशक्तिकरण की दिशा में कदम

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है और यह बिल उसी दिशा में एक बड़ा कदम था. बिल का विरोध कर कुछ दलों द्वारा जश्न मनाना उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

बहुमत नहीं मिलने से बिल नहीं हो सका पारित

नीरा यादव ने स्पष्ट किया कि आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका, जो कि देश की महिलाओं के हितों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि भाजपा आगे भी महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *