Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 28 अप्रैल को होगी. यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी. बैठक दोपहर 3:00 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.
बैठक में कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लग सकती हैं. इसके अलावा ऊर्जा विभाग, पथ विभाग, भू राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: रांची : जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्त हुए डीसी, तीन बीडीओ को शोकॉज
