Click Here
Click Here
Click Here

ओरिएंट क्राफ्ट कर्मियों की मांगों को लेकर आजसू ने की पहल, हुई वार्ता, बकाया वेतन और न्यूनतम मजदूरी पर बनी सहमति

Ranchi: रांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में पिछले कई दिनों से जारी कर्मियों का आंदोलन रंग लाया है. आजसू पार्टी के...

Ranchi: रांची के खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में पिछले कई दिनों से जारी कर्मियों का आंदोलन रंग लाया है. आजसू पार्टी के पुरजोर समर्थन और हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता में कर्मियों की मांगों पर मुहर लग गई है. प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि अगले 24 घंटों के भीतर कर्मियों के तीन महीने के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. साथ ही, लेबर कोर्ट की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी को भी तत्काल प्रभाव से लागू करने पर सहमति बनी है.

यह भी पढ़ें : विधायक सरयू राय ने चेताया, एआई के दौर में लोभ-लाभ की संस्कृति से पृथ्वी पर मंडरा रहा हिमयुग का खतरा

प्रमुख मांगें और समझौता

• बकाया वेतन: कर्मियों का आरोप था कि पिछले 3 महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसे प्रबंधन ने अब एक दिन के अंदर देने का वादा किया है.
• न्यूनतम मजदूरी: कंपनी में अब तक सरकारी मानकों से कम वेतन दिया जा रहा था। अब भारत सरकार द्वारा निर्धारित 783 रुपए प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी लागू की जाएगी.

यह भी पढ़ें : डीजीपी का निर्देश, नशा तस्करों पर लगाएं PIT एनडीपीएस एक्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *