सीएमपीडीआइ का शानदार प्रदर्शन, कमाई और लाभांश में बड़ी छलांग, अब दुर्लभ खनिजों की खोज पर फोकस

Ranchi : कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआइ) ने वित्तीय प्रदर्शन में मजबूत बढ़त दर्ज...

Ranchi :  कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआइ) ने वित्तीय प्रदर्शन में मजबूत बढ़त दर्ज की है. कंपनी की शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2024-25 के 2,102.76 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 2,316.53 करोड़ रुपये हो गई, जो करीब 10.17 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न देते हुए वित्तीय मजबूती का संकेत दिया है.

Also Read : ED VS पुलिस–CBI जाँच के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

लाभांश में इजाफा, खनिज खोज पर बढ़ा फोकस

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 75.68 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का ऐलान किया है, जिसके बाद पूरे साल का कुल लाभांश 300.59 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस साल कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ का करीब 49.02 फीसदी हिस्सा लाभांश के रूप में दिया है, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है. साथ ही सीएमपीडीआइ अब कोयले के अलावा लौह अयस्क, ग्रेफाइट और तांबा जैसे खनिजों की खोज पर भी ध्यान दे रही है. इसके लिए कई ब्लॉकों में अन्वेषण की योजना को मंजूरी दी गई है. कंपनी के ये सभी वित्तीय आंकड़े सेबी के नियमों के तहत सार्वजनिक किए गए हैं.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *