आदित्यपुर में आरएएमपी योजना अंतर्गत महिला उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला का किया गया आयोजन

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर स्थित होटल नोवांता के सभागार में जिला उद्योग केंद्र द्वारा बुधवार को आरएएमपी (RAMP) योजना के अंतर्गत...

RAMP
जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर स्थित होटल नोवांता के सभागार में जिला उद्योग केंद्र द्वारा बुधवार को आरएएमपी (RAMP) योजना के अंतर्गत महिला नेतृत्व वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जियाडा के रीजनल डेप्युटी डायरेक्टर दिनेश रंजन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रवि शंकर प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक वरुण चौधरी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक चंदना मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

व्यवसाय विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई

कार्यशाला में रांची से आई आरएएमपी योजना के विशेषज्ञ इशा सिंह एवं आदिती द्वारा महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए उद्यम स्थापना, संचालन एवं विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, बाजार उपलब्धता तथा व्यवसाय विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. साथ ही, राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के लाभों से भी अवगत कराया गया.

इस अवसर पर जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा व्यक्तिगत स्तर पर उद्योग एवं व्यापार संचालित करने वाली महिला उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं.

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों को निर्देश

कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमिता को सुदृढ़ करने, स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए. साथ ही, महिला उद्यमियों को उपलब्ध योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने, उद्यमों के पंजीकरण, वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित करने एवं बाजार से जुड़ाव बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया.

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रवि शंकर प्रसाद ने कहा की महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के अर्जुन गोस्वामी संभालेंगे झारखंड अंडर-17 स्कूली क्रिकेट टीम की कमान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *