Gumla: गुमला जिला के भरनो प्रखंड अंतर्गत बांसटोली गांव से एक शर्मनाक और सनसनी मामला सामने आया है. शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर पहुंची एक 16 वर्षीय लड़की के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें तीन आरोपी नाबालिक है.
पहले से घात लगा कर बैठे थे आरोपी
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात पीड़िता अन्य लड़कियों के साथ शादी समारोह में डांस कर रही थी. इसी दौरान कुछ युवकों से परिचय हुआ. रात में किशोरी शौच के लिए अकेले घर से बाहर निकली, लेकिन पूर्व से घात लगाकर बैठे लड़कों में जबरन किशोरी को उठाकर झाड़ियों की ओर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. किसी तरह घर पहुंच कर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बुधवार को थाना में मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: रांची में नई जिम्मेदारियों के साथ अफसरों का आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया विकास का मंत्र
