[rank_math_breadcrumb]

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दिउड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

Ranchi: प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार सुबह तमाड़ विधानसभा क्षेत्र...

Ranchi:  प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार सुबह तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिउड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया. सुबह आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की.

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार, जनजातीय समाज के उत्थान और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.

विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

कार्यकर्ताओं ने देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की समृद्धि, शांति और विकास की कामना की गई. कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मुंडा, बुंडू नगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मुंडा, धीरेन महतो, महावीर सोनी, संजय महतो, दिलीप सेठ, मृत्युंजय पातर, सीता देवी, भारती कुमार, प्रवीण जायसवाल, विवेक गुप्ता, सुरेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ किया गया.

ALSO READ: सियाटांड़ में डस्ट लदा हाईवा बना आग का गोला, देखते ही देखते जलकर राख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *