[rank_math_breadcrumb]

अमेरिका ने ईरान के प्रमुख शहरों में किया हमला, आईआरजीसी ने की जवाबी कारवाई

News Wave Desk : अमेरिका ईरान के बीच जारी युद्ध एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है. ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर...

News Wave Desk : अमेरिका ईरान के बीच जारी युद्ध एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है. ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे को मार गिराया. जिसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच हमले तेज हो गये है. हालांकि पिछले कुछ दिनों के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की बात भी चल रही थी, लेकिन बात नहीं बनने के कारण युद्ध एक बार फिर से शुरू हो गया है. जहां अमेरिका के फाइटर जेट ईरान के केशम से लकर इस्फहान तक में एयर स्ट्राइक किया है. वहीं, ईरान की ओर से भी इन हमलों पर जवाबी कारवाई की जा रही है. आईआरजीसी ने कहा है कि उसने बहरीन में अमेरिका की पांचवीं (5जी) फ्लीट के मुख्यालय पर हमला किया है.

ईरान के इन शहरों में एयर स्ट्राइक

केशम आईलैंड में छह धमाके, सिरिक आईलैंड पर पानी के 02 प्लांट तबाह, होर्मुज प्रांत में हमला, जस्क शहर, बुशहर, बंदर अब्बास में कई धमाके, इस्फहान, ⁠अहवाज ( इसे ऑयल कैपिटल के नाम से जाना जाता है)

ईरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास, केशम द्वीप, सिरिक काउंटी और जास्क काउंटी में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए. वहीं, सीरिक, केशम द्वीप और दक्षिणी शहर मीनाब में छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इन इलाकों पर अमेरिकी फाइटर जेट ने हमला किया.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन : अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज 60 हजार सिपाही और हवलदार, नेतृत्व परिवर्तन की कर रहे मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *