RANCHI: झारखंड समेत पूरे देशभर में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है.देशभर में आत्महत्या करने के मामले में झारखंड 18वें स्थान पर है. पिछले एक साल के दौरान राज्य में 2006 लोगों ने अलग-अलग वजहों से आत्महत्या की है. यानी हर दिन झारखंड में छह लोग अपनी जान दे रहे है.वहीं पूरे देश की बात की जाए तो पिछले एक साल के दौरान 1,66,884 लोगों ने आत्महत्या कि है.
पहले स्थान पर महाराष्ट्र है, जानें बाकी राज्यों की स्थिति
प्रमुख राज्यों की स्थिति (संख्या के आधार पर) संख्यात्मक दृष्टि से देखा जाए तो कुछ बड़े राज्य इस सूची में सबसे ऊपर हैं. महाराष्ट्र 22,687 आत्महत्याओं के साथ देश में पहले स्थान पर है,जो कुल मौतों का 13.2% हिस्सा है.इसके बाद तमिलनाडु में 19,483 मामले दर्ज किए गए, जो राष्ट्रीय हिस्सेदारी का 11.4% है.इसी तरह मध्य प्रदेश:15,662 मौतों (9.1%) के साथ यह तीसरे स्थान पर है.
कर्नाटक और पश्चिम बंगाल: क्रमशः 13,330 और 12,819 आत्महत्याओं के साथ सूची में ऊपर बने हुए हैं.
जानें सबसे अधिक आत्महत्या किस राज्य में हुए
– महाराष्ट्र: 22687
– तमिलनाडु: 19483
– मध्यप्रदेश: 15662
– कर्नाटक: 13330
– पश्चिम बंगाल: 12819
– केरला: 10972
– तेलंगाना: 10580
– उत्तरप्रदेश: 9154
– गुजरात: 8948
– आंध्रप्रदेश: 8684
– छत्तीसगढ़: 7868
– ओडिशा: 5989
– राजस्थान: 5552
– हरियाणा: 3361
– दिल्ली: 3131
– असम: 3051
– पंजाब: 2298
– झारखंड: 2006
– बिहार: 926
