Hazaribagh: कोयलांचल में राहुल दुबे गैंग ने ड्राइवरों और कंपनियों के संचालकों को जान से मारने की धमकी दी है. राहुल दुबे गैंग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हजारीबाग और बड़कागांव के सभी ट्रांसपोर्टरों और गाडी मालिकों को चेतावनी देता हूं कि जब तक रित्विक कम्पनी और त्रिवेणी कम्पनी हमसे मैनेज नहीं करते हैं, तब तक आपलोग अपनी गाडी-हाईवा का परिचालन पूरी तरह बंद कर दें, वरना अगली बार हम गाडी मे आग लगाएंगे. साथ ही ड्राइवर का भी खोपड़ी खोल देंगे, जिसकी ज़िम्मेदारी गाड़ी मालिक, रित्विक और त्रिवेणी कम्पनी की होगी. रित्विक कम्पनी के सतीश बाबू और त्रिवेणी कम्पनी को मेरा ये आखिरी चेतवानी है कि जल्द से जल्द आप हमसे मैनेज कर लें, वरना आपके स्टाफ और आपके परिवार पर भी हम गोलीबारी करवाना शुरू कर देंगे. हजारीबाग, बड़कागांव के सभी डीओ होल्डर, लिफ्टर और कांटा बाबू को भी मैं ये बता देता हूं कि जितनी जल्दी हो तुम सब सिस्टम मे आ जाओ. हमारी धमकी को नजरअंदाज़ करने का परिणाम हम बहुत जल्द देंगे. मेरा किसी भी गरीब ड्राइवर से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन मेरी चेतवानी को नजरअंदाज़ किया तो हम तुम्हारा खोपड़ी खोल देंगे.
यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल पर BJP का हमला, कांग्रेस समेत विपक्ष पर साधा निशाना
