Simdega: महिला आरक्षण बिल की राजनीति सरगर्मी थामने का नाम नहीं ले रही है. महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को घेर रही है.
प्रेस वार्ता में विपक्ष पर निशाना
सिमडेगा परिसदन में आज भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष को महिलाओं का विरोधी बताते हुए घेरा. उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस और विपक्ष को घेरते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को संशोधन कर ‘नारी वंदन’ के रूप में लोकसभा में पेश किया गया. तो लोकसभा और विधानसभा की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और परिसीमन के डर से कांग्रेस गठबंधन चिंतित होकर घबरा गई और बिल को लागू होने में बाधा बनने का काम किया है.
महिलाओं की भागीदारी पर जोर
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, इसलिए भाजपा चाहती है कि देश की राजनीति में भी महिलाओं की सशक्त भागीदारी हो. इसी को लेकर महिला आरक्षण बिल को संशोधन कर पेश किया गया था. लेकिन महिलाओं की भागीदारी से डर कर कांग्रेस महिलाओं के राजनीतिक गलियारे का रोड़ा बनकर संशोधित महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही है.
