Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

संजय सेठ ने दिया मुख्यमंत्री को ‘स्वदेशी मेला-2026’ में शामिल होने का न्योता

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई....

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा, जहां दोनों नेताओं ने राज्य के समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त बातचीत भी की. मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को आगामी 1 से 3 मई 2026 तक ऑड्रे हाउस में आयोजित होने वाले “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय परंपरा, स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

यह भी पढ़ें : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का बड़ा फैसला: जगन्नाथपुर और पहाड़ी मंदिर के लिए नई प्रबंधन समितियों का गठन

महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने का करेगा काम

यह महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देने का काम करेगा, आयोजन में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पारंपरिक हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *