Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड का बड़ा फैसला: जगन्नाथपुर और पहाड़ी मंदिर के लिए नई प्रबंधन समितियों का गठन

Ranchi: झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड ने राजधानी रांची के दो प्रमुख ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर और पहाड़ी शिव मंदिर के सुचारू...

Jagannathpur and Pahadi Mandir
जगन्नाथपुर और पहाड़ी मंदिर

Ranchi: झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड ने राजधानी रांची के दो प्रमुख ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर और पहाड़ी शिव मंदिर के सुचारू संचालन और प्रबंधन के लिए शुक्रवार को नई समितियों की घोषणा की है. बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक के हस्ताक्षर से जारी इस अधिसूचना में नई समितियों के पदाधिकारियों के नाम और उनके कर्तव्यों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है.

जगन्नाथपुर मंदिर: पुरानी समिति भंग, नई टीम तैयार

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण इसे पुनर्गठित किया गया है.

  • अध्यक्ष: एनएन पाण्डेय (सेवानिवृत्त आईएएस)
  • उपाध्यक्ष: ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव (प्रथम सेवक) और मिथिलेश कुमार.
  • सचिव: प्रसन्न कुमार
  • कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार
  • सदस्य: समिति में लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, मुकेश कुमार, कमल ठाकुर, भरत तिवारी, श्रीमती नीतू देवी और गोपाल उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है.
  • विशेष आमंत्रित सदस्य: रांची के सांसद, खिजरी विधायक, हटिया विधायक, रांची उपायुक्त और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को शामिल किया गया है.

पहाड़ी शिव मंदिर: कानूनी प्रक्रियाओं के बाद नई समिति का गठन

पहाड़ी मंदिर के मामले में बोर्ड ने बताया कि पिछली समिति द्वारा नियमों का पालन न करने और उच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुरानी समिति को भंग कर पांच वर्षों के लिए नई प्रबंध समिति बनाई गई है.

  • अध्यक्ष: डॉ. जस्टिस एसएन. पाठक
  • उपाध्यक्ष: राकेश कुमार सिंह (सेवानिवृत्त जिला जज), वीरेन्द्र तिवारी (सेवानिवृत्त जिला जज) और दयाशंकर शर्मा.
  • सचिव: राकेश सिन्हा
  • कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार (सीए)
  • सदस्य: समिति में अरुण वर्मा, अमरेंद्र सिंह, दीपक ओझा, मेहुल प्रसाद, श्रीमती संध्या कुमारी पासवान, बादल और राजेश साहू शामिल हैं.
  • विशेष आमंत्रित सदस्य: रांची के सांसद, विधायक, उपायुक्त, एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में पाकुड़ जिले को मिला गौरवपूर्ण सम्मान 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *