झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की प्रगति की समीक्षा

Ranchi: हेमंत सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास...

Chief Minister review meeting
मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Ranchi: हेमंत सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चल रही योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनकी अद्यतन प्रगति पर गंभीरता से चर्चा हुई.

सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में निवेश का माहौल और अधिक अनुकूल बनाया जाए, ताकि देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित किया जा सके. उन्होंने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), बिजली, पानी और कनेक्टिविटी जैसी जरूरी सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधाओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राज्य में स्थापित और प्रस्तावित उद्योगों को हर संभव सहयोग दिया जाए, ताकि रोजगार के नए अवसर सृजित हों और झारखंड आर्थिक रूप से और मजबूत बने. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: संजय सेठ ने दिया मुख्यमंत्री को ‘स्वदेशी मेला-2026’ में शामिल होने का न्योता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *