Palamu: आज सुबह मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर, पड़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़ी खास के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना हो गई.चार-लेन वाले इस राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में, मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान आकाश पांडे के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र थे.
जानें है क्या पूरा मामला
आकाश पांडे रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वे अपनी रोज़ाना की दिनचर्या के अनुसार, सुबह अपनी मोटरसाइकिल से रेहला स्थित अपने कार्यस्थल जा रहे थे. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, और दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो गाड़ी को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा. इस घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ALSO READ: “इलाज या रिश्वत ?” बुंडू अस्पताल का वायरल वीडियो बना सिस्टम पर बड़ा सवाल
