पलामू: पानी की तलाश में कुएं में गिरे छह नीलगाय, ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर किया सफल रेस्क्यू

Palamu: जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मझिगांवां पंचायत के लोकेया गांव में प्यास बुझाने की कोशिश में एक बड़ी घटना घट गई,...

Palamu: जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत मझिगांवां पंचायत के लोकेया गांव में प्यास बुझाने की कोशिश में एक बड़ी घटना घट गई, जहां रात के अंधेरे में छह नीलगाय अचानक एक कुएं में गिर गए. सुबह जब ग्रामीण अपने मवेशियों को देखने बाहर निकले, तो उन्हें कुएं से नीलगायों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने शुरुआती स्तर पर रस्सियों के सहारे उन्हें निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

ग्रामीणों की पहल

इस संकट की घड़ी में स्थानीय मुखिया अनिता देवी ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचित किया. हालांकि, वन विभाग की टीम के पहुंचने में हो रही देरी को देखते हुए मुखिया पति सुनील चौरसिया ने समय की नजाकत को समझा और निजी स्तर पर जेसीबी मशीन मंगवाकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

कुछ ही देर बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और संयुक्त प्रयास से सभी छह नीलगायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Also Read: बार काउंसिल चुनाव: जीत कर भी हार गए महेश तिवारी,प्रयाग महतो की लगी लॉटरी

जंगल में छोड़ा गया

रेस्क्यू के बाद सभी नीलगायों को जंगल की ओर छोड़ दिया गया. हालांकि इस दौरान ग्रामीणों का आक्रोश भी देखने को मिला. ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी सत्यम कुमार और अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से नीलगायों के झुंड उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो कि अत्यंत निंदनीय है.

रेस्क्यू में कई लोग रहे मौजूद

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बीट पदाधिकारी सुनील कुमार, राकेश पांडेय, विवेकानंद पांडेय और रौशन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *