Ranchi/Deoghar: बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में बिहार के वरिष्ठ नेताओं की आवाजाही बढ़ती दिख रही है. इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी शनिवार को झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की और द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक कामना लिंग पर जलार्पण कर महादेव का आशीर्वाद लिया.
बिहार की प्रगति और सुख-शांति की कामना
विजय चौधरी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता की प्रगति, राज्य की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आकर असीम शांति मिलती है और उनकी कामना है कि बिहार निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे.
ALSO READ: धनबाद: सब्जी खरीदने जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली
