रांची की सड़कों पर उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब : भाजपा ने महिला आक्रोश मार्च के जरिए दिखाई ताकत

Ranchi: राजधानी रांची आज भगवा रंग और नारों की गूंज से सराबोर रही. राज्य में बढ़ती महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के...

Ranchi: राजधानी रांची आज भगवा रंग और नारों की गूंज से सराबोर रही. राज्य में बढ़ती महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के गिरते स्तर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हुंकार भरते हुए महिला आक्रोश मार्च का आयोजन किया. मोराबादी मैदान से शुरू हुए इस विशाल पैदल मार्च में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने शिरकत की, जिससे रांची की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस आक्रोश मार्च के जरीए भाजपा ने अपनी ताकत भी दिखाई.

यह भी पढ़ें : पाकुड़: आपसी विवाद में फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

विपक्ष पर जमकर बरसे दिग्गज नेता

• अन्नपूर्णा देवी (केंद्रीय मंत्री): उन्होंने कहा कि राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार केवल तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त है.
• बाबूलाल मरांडी (नेता प्रतिपक्ष): मरांडी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि झारखंड की जनता अब इस ‘अन्यायी’ शासन से छुटकारा चाहती है.
• संजय सेठ (केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री) व आदित्य साहू (प्रदेश अध्यक्ष): इन दोनों नेताओं ने भी रैली को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और इसे सत्ता परिवर्तन का आगाज बताया.

यह भी पढ़ें : देवघर में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने टेका माथा, राज्य की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा ‘आक्रोश’

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हजारों महिलाओं ने मोराबादी मैदान से अपना मार्च शुरू किया. जैसे-जैसे यह मार्च आगे बढ़ा, भीड़ बढ़ती गई. नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान जैसे नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक तक पैदल मार्च किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शहर के कई रूटों को डायवर्ट करना पड़ा.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *