Pakur: जिले के नगर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा, निमतल्ला के पास मामूली विवाद में फायरिंग की घटना हुई है. घटना एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई, जहां गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई. लोग घबराकर अपने-अपने घरों और गलियों की ओर भागने लगे.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
घटना में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी मिथुन कुमार रजक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके बाजू में बारूद के छींटे लगने से उन्हें हल्की चोट आई. उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
