Chaibasa: पूर्व नक्सली की पीट-पीटकर हत्या, जेल से छूटने के बाद संगठन में नहीं हुआ था शामिल

Chaibasa:चाईबासा जिले में एक पूर्व नक्सली की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार देर रात गोइलकेरा थाना क्षेत्र के...

Chaibasa:चाईबासा जिले में एक पूर्व नक्सली की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार देर रात गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव में हुई. हथियारबंद लोगों ने भाकपा माओवादी से जुड़े रहे रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा को पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

जेल से छूटने के बाद संगठन से बना ली थी दूरी, पहले से था निशाने पर
बताया जा रहा है कि रमेश पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने संगठन में दोबारा शामिल होने से इनकार कर दिया था. इसी वजह से वह लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर था. आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है.

ALSO READ: रांची: SSP ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *