Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : उपायुक्त से मिले ‘वरदान’ संस्था के सदस्य, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग

Palamu: सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने आज नवनियुक्त उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की....

Palamu: सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने आज नवनियुक्त उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान दिलाना था. ट्रस्ट ने उपायुक्त के समक्ष शहर को लंबे ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी. इसके साथ ही उड़ती धूल से होने वाली परेशानियों, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और शहर की सीमा के भीतर भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश पर रोक लगाने का विशेष आग्रह किया गया. वर्तमान में विवाह के सीजन के कारण सड़कों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे न केवल जाम की स्थिति बन रही है बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में युवाओं की असामयिक मृत्यु एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : पाकुड़: फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मैनेजर, एक घायल

डीसी ने प्रशासनिक कदम उठाने का दिया भरोसा

उपायुक्त ने इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित प्रशासनिक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम जन जागरूकता अभियान जारी रखेगी और प्रशासनिक सहयोग मिलने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. विशेषकर अभिभावकों से अपील की गई कि यदि वे अपने बच्चों को वाहन देते हैं तो उन्हें हेलमेट पहनने के लिए अनिवार्य रूप से प्रेरित करें. इस अवसर पर डॉक्टर अमितू सिंह ने छात्रों को सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है. वहीं संस्था की वक्ता मंजू चंद्रा ने जीवन रक्षा के लिए सड़क सुरक्षा को अनिवार्य प्राथमिकता बताया. इस भेंट के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने शहर के सुरक्षित भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

यह भी पढ़ें : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *