Pakur: शहर के नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. एक निजी फाइनेंस कंपनी (यूनिटी स्मॉल फाइनेंस) के कार्यालय के बाहर एक पड़ोसी युवक और कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इसी दौरान युवक ने फायरिंग कर दी.
मैनेजर बाल-बाल बचे, एक कर्मी घायल
फायरिंग में कंपनी के मैनेजर बाल-बाल बच गए, जबकि एक फील्ड स्टाफ को गोली के बारूद के छिटे लगने से चोट आई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
Also Read: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराया मामला
विवाद के बाद चली गोली
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7.30 से 8.00 बजे के बीच की है. फाइनेंस कंपनी के कर्मी जब अपने काम की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाला शिबू राउत नामक युवक वहां पहुंचा. किसी बात को लेकर उसके और कर्मियों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवक ने फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि फायरिंग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
