Click Here
Click Here
Click Here

जमुनिया नदी में बोरे में मिली महिला की हत्या का खुलासा: व्यावसायिक पार्टनर ने 40 हजार की सुपारी देकर कराई थी हत्या, 5 गिरफ्तार

Bermo: बेरमों अनुमंडल पुलिस ने 23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी में बोरे में बंद मिली महिला के शव...

Bermo: बेरमों अनुमंडल पुलिस ने 23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी में बोरे में बंद मिली महिला के शव मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले व्यावसायिक पार्टनर समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

क्या था मामला

23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की जमुनिया नदी में बोरे में बंद एक महिला का शव तैरता मिला था. मृतका की पहचान चास थाना क्षेत्र निवासी बेबी देवी के रूप में हुई.

कैसे हुआ खुलासा

बेरमों एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतका के पति ने पत्नी के व्यावसायिक पार्टनर गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश पर हत्या में शामिल होने की शंका जताई थी. इसके बाद पुलिस ने गुड्डू वर्णवाल और अनिल कुमार को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया.

हत्या की वजह और तरीका

पूछताछ में सामने आया कि गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश ने दो अपराधियों शौकत रजा और जलेश्वर महतो को 40 हजार रुपये की सुपारी देकर बेबी देवी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का काम सौंपा था. सुपारी किलर ने बेबी देवी को भरोसे में लेकर स्विफ्ट कार में बैठाया, हत्या की और शव को बोरे में भरकर जमुनिया नदी में फेंक दिया.

गिरफ्तार आरोपी

1. गुड्डू वर्णवाल मुख्य साजिशकर्ता, मृतका का व्यावसायिक पार्टनर.
2. अनिल कुमार
3. शौकत रजा सुपारी किलर
4. जलेश्वर महतो सुपारी किलर
5. विवेक कुमार गुड्डू वर्णवाल और सुपारी किलरों को मिलाने व सौदा तय कराने वाला.

ALSO READ: डायन प्रथा पर अब सख्त वार जरूरी : झारखंड में महिलाओं पर अपराध ‘सिस्टम की विफलता’, सुप्रीम कोर्ट जज ने दी चेतावनी

एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल बरामद किए हैं. साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या JH09BG-6008 को भी जब्त कर लिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *