दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हा पानी की संवरेगी सूरत : विधायक सरयू राय की पहल पर सड़क मरम्मत और विकास का भरोसा

Ranchi: विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने शनिवार को लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात कर...

Ranchi: विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने शनिवार को लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की. इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा दामोदर नद के उद्गम स्थल ‘चूल्हा पानी’ की सुगमता और सलगी पंचायत का कायाकल्प रहा.

यह भी पढ़ें : डायन प्रथा पर अब सख्त वार जरूरी : झारखंड में महिलाओं पर अपराध ‘सिस्टम की विफलता’, सुप्रीम कोर्ट जज ने दी चेतावनी

प्रमुख विकास पहल

सड़क मरम्मत: स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक ने बड़की चांपी और सलगी के बीच जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया. उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जल्द सड़क दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया.
पर्यटन श्रेणी में सुधार: चूल्हा पानी को वर्तमान में ‘समूह डी’ पर्यटन स्थल में रखा गया है. श्री राय ने इसे उच्च श्रेणी में शामिल करने हेतु पर्यटन सचिव से वार्ता की है.
सलगी पंचायत का विकास: क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से विशेष खाका तैयार करने का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें : नक्सलियों की सप्लाई लाइन ध्वस्त: ग्रामीणों के साहस के आगे झुकी बंदूक,रात भर तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों ने दिया पहरा, भागे नक्सली

दामोदर महोत्सव की तैयारी

सरयू राय ने बताया कि इस वर्ष 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर चूल्हा पानी में भव्य कीर्तन और अष्टजाम का आयोजन होगा. 2004 में इसी स्थान से शुरू हुए आंदोलन की बदौलत आज दामोदर का जल 95% तक स्वच्छ हो चुका है. कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि दामोदर के उद्गम स्थल के रूप में लोहरदगा को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *