Chatra: झारखंड के चतरा जिले के उपायुक्त रवि आनंद ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, विभिन्न वार्डों और दवा भंडारण कक्ष समेत कई विभागों का गहन निरीक्षण किया.
सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की खराब स्थिति, गंदगी, शौचालयों की बदहाल हालत और कई कमरों के बंद मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की.
हॉस्पिटल मैनेजर पर कार्रवाई
लापरवाही सामने आने पर हॉस्पिटल मैनेजर रवि शंकर को कार्यमुक्त कर दिया गया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए.
मरीजों को मिले पूरी सुविधा
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत न पड़े. उन्होंने मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी भी ली.
Read Also: Shah Rukh Khan की 20 साल पुरानी हिट फिल्म पर बन रही वेब सीरीज, विवादित कहानी फिर चर्चा में
लापरवाही पर सख्त चेतावनी
डीसी ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जिलेवासियों से सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराने की अपील की. इस मौके पर सीएस डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा, डीएस डॉ पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
