गिरिडीह में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइकों को मारी टक्कर, छह घायल

Giridih: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर...

Giridih: जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों की पहचान हुई

घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र की करीब 45 वर्षीय मंजूरा देवी, जामताड़ा के नारायणपुर थाना अंतर्गत नयाडीह निवासी 36 वर्षीय संतोष कुमार, 30 वर्षीय हेमंती देवी, 15 वर्षीय आदेश मंडल, 7 वर्षीय नितेश मंडल तथा धनबाद के पांडेयडीह निवासी 35 वर्षीय सानु देवी के रूप में हुई है.

शादी में जा रहे थे सभी

बताया जाता है कि सभी लोग पहले मटरुखा गांव गए थे और वहां से तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने खुखरा जा रहे थे. इसी दौरान जलेबिया घाटी के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक ऑटो ने तीनों बाइकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

Also Read: रांची में देश के दूसरे जीएसटी ट्रिब्यूनल का आगाज़, अब हाईकोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया.

गंभीर घायल को किया रेफर

सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *