चतरा में दर्दनाक हादसा: बस से गिरकर महिला की मौत, सड़क जाम के बाद माहौल तनावपूर्ण

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर सीमा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें...

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर सीमा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

रीता देवी बस से गिरकर हुईं घायल

मृतका की पहचान सीमा गांव निवासी रीता देवी (32), पति स्वर्गीय श्रीराम रविदास के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रीता देवी चतरा से टंडवा जाने वाली यात्री बस से अपने गांव लौट रही थीं. सीमा चौक के पास बस से उतरते समय चालक द्वारा अचानक बस आगे बढ़ा दिए जाने से वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया. लेकिन हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद सड़क जाम, लोगों में आक्रोश

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चतरा-सिमरिया मुख्य पथ को जाम कर दिया. इससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

पुलिस ने बस को किया जब्त

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित बस को जब्त कर थाना ले गई. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की.

अधिकारियों ने समझाकर हटवाया जाम

सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात बहाल कराया.

ALSO READ: पलामू में अपहरण के बाद युवक की नग्न लाश बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि मृतका के पति की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है. उनके पांच बच्चे तीन बेटियां और दो बेटे अब पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं. परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि बच्चों का पालन-पोषण हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *