Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय भूखा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पोड़ी गांव का निवासी था और सलगी गांव में मेहमान बनकर आया हुआ था. जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.
ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम
घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करने लगे. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद जाम खुला.
ALSO READ: करोड़ों की लागत से बना सरकारी भवन 10 साल से बेकार, खंडहर में तब्दील
