Click Here
Click Here
Click Here

शादी समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक रिम्स रेफर

GUMLA: जिला के कामडरा प्रखंड क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के समीप बारातियों से भरा हुआ एक फोर्स नामक वाहन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त...

GUMLA: जिला के कामडरा प्रखंड क्षेत्र के वेतरकेरा मोड़ के समीप बारातियों से भरा हुआ एक फोर्स नामक वाहन रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे जा पलटा. इस हादसे में भंडार टोली निवासी साहिल भेगरा व चंद्र महतो की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि समेनल भेंगरा गंभीर रूप से जख्मी है, जिसे कामडरा स्वास्थ्य केंद्र से रिम्स रेफर किया गया.

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन हरखू महतो ने बताया कि टाटी भंडारटोली से लचरागढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

Also Read: सलगी के पास सड़क हादसा, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया जाम

घटना की सूचना मिलते ही कुरकरा थाना क्षेत्र के पुलिस एसआई संजय रजक मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। इसके साथ ही बताया कि शादी के इस समारोह में मातम का माहौल छा गया।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *