आसनसोल हत्याकांड पर सियासी घमासान, इरफान अंसारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

Ranchi: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. 43 वर्षीय देवजीत चटर्जी...

Asansol murder case
मंत्री इरफान अंसारी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Ranchi: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. 43 वर्षीय देवजीत चटर्जी की उनके ही बच्चों के सामने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने हिंसा को किसी भी सूरत में अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की क्रूरता की कोई जगह नहीं है.

मंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

घटना के बाद इरफान अंसारी आसनसोल के भगत सिंह चौक स्थित अपार्टमेंट में पीड़ित के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. बताया गया कि घटना के वक्त मृतक का छोटा बेटा अपने पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों ने बेरहमी की हद पार कर दी.

मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके.

इरफान अंसारी ने यह भी भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी और मृतक की पत्नी को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: भाजपा का फोकस ‘ट्रेनिंग और टारगेट’, प्रदेश कार्यालय में बड़ी कार्यशाला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *