Paytm पर बड़ा झटका! RBI ने Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द

NEWS DESK: One97 Communications के शेयरधारकों के लिए 27 अप्रैल का दिन भारी गिरावट लेकर आया. कंपनी का शेयर बीएसई पर शुरुआती...

NEWS DESK: One97 Communications के शेयरधारकों के लिए 27 अप्रैल का दिन भारी गिरावट लेकर आया. कंपनी का शेयर बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 8% से ज्यादा टूटकर 1051.05 रुपये तक पहुंच गया. इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर करीब 70,100 करोड़ रुपये रह गया.

RBI की बड़ी कार्रवाई
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह Reserve Bank of India (RBI) का सख्त फैसला है. आरबीआई ने नियमों का पालन न करने के चलते Paytm Payments Bank Limited (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि बैंक का संचालन जमाकर्ताओं के हित में नहीं था और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया.

बैंकिंग सेवाओं पर तत्काल रोक
आरबीआई के निर्देश के बाद PPBL को तुरंत प्रभाव से सभी बैंकिंग गतिविधियां बंद करने के लिए कहा गया है. हालांकि, नियामक ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैंक के पास पर्याप्त फंड है, जिससे वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
PPBL पहले भी कई बार नियामकीय जांच के घेरे में आ चुका है. मार्च 2022 में इसे नए ग्राहक जोड़ने से रोका गया था. इसके बाद जनवरी 2024 में नए डिपॉजिट लेने और क्रेडिट ट्रांजेक्शन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था, जो फरवरी के अंत से लागू हुआ. केवाईसी से जुड़ी गड़बड़ियों को इस कार्रवाई की बड़ी वजह माना गया.

Paytm ने क्या कहा
Paytm ने साफ किया है कि PPBL पर हुई कार्रवाई का उसके मुख्य कारोबार पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. कंपनी के मुताबिक, उसका PPBL के साथ कोई बड़ा व्यावसायिक समझौता नहीं है और दोनों स्वतंत्र रूप से काम करते हैं.

कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि उसकी सभी सेवाएं- जैसे Paytm ऐप, UPI, Paytm Gold, QR, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन और पेमेंट गेटवे पहले की तरह बिना रुकावट जारी रहेंगी.

ALSO READ: CM हेमंत सोरेन करेंगे खनन विभाग की समीक्षा, बंद पड़े खदानों के रिन्यूअल पर होगा फोकस 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *