Click Here
Click Here

CM हेमंत सोरेन करेंगे खनन विभाग की समीक्षा, बंद पड़े खदानों के रिन्यूअल पर होगा फोकस

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 29 अप्रैल को राज्य के खनन और भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण...

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 29 अप्रैल को राज्य के खनन और भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस समीक्षा बैठक की सूचना दी गई है. यह समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री आवास आवास पर दोपहर 3 बजे होगी. इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य की अर्थव्यवस्था और राजस्व से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके साथ ही राज्य में राजस्व वृद्धि और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए खनन क्षेत्रों की नीलामी प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजना पर चर्चा होगी. वहीं फिलहाल राज्य में संचालित पुराने खनन क्षेत्रों के कामकाज और वहां संसाधनों की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा. समीक्षा बैठक में सबसे ज्यादा फ़ोकस वैसी खदानों के लीज नवीकरण पर दिया जाएगा जो फिलहाल बंद पड़ी हैं या जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है. सरकार की कोशिश है कि नियमों के दायरे में रहकर इन्हें दुबारा चालू किया जाए ताकि रोजगार के अवसर पैदा हों. समीक्षा बैठक में विभाग के संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ विभाग की अद्यतन रिपोर्ट लेकर आएं.

यह भी पढ़ें : रांची में हीट वेव का असर: अस्पतालों में अभी कम केस, लेकिन अलर्ट मोड पर पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *