सरायकेला: पेयजल शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Saraikela: भीषण गर्मी को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या के समाधान...

Saraikela: भीषण गर्मी को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है. यहां नागरिक चापाकल मरम्मत और जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

कंट्रोल रूम का समय और नोडल अधिकारी

कार्यपालक अभियंता कार्यालय के अनुसार कंट्रोल रूम कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सक्रिय रहेगा. शिकायतों के लिए मंगल सिंह बाहन्दा (8674928011), राजू तिग्गा (7209358672) और सोमू तिग्गा (9693211286) को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

प्रखंडवार अभियंताओं से भी कर सकते हैं संपर्क

जिले के अलग-अलग प्रखंडों के लिए कनीय अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिनसे लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं. सरायकेला में मंगल सिंह बाहन्दा, गम्हरिया में भागवत टुडू, राजनगर में धर्मेंद्र कुमार, खरसावां में प्रकाश रंजन गुप्ता, कुचाई में पीयूष कमल, चांडिल में अनु जयसवाल, ईचागढ़ में सुनील कुमार बाखला और नीमडीह में विजय उरांव को जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, मोबाइल ऐप से घर-घर होगा डेटा संग्रह

समन्वय के लिए अलग अधिकारी नियुक्त

सहायक अभियंता मोंगीलाल गिलुवा (7091123335) को पूरे सिस्टम के समन्वय के लिए नियुक्त किया गया है, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके.

टोल फ्री नंबर और ईमेल भी जारी

विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-3456-502 और ईमेल आईडी callcentredwsd.jharkhand@gmail.com व eedwsd.saraikela@gmail.com भी जारी किए हैं, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

लोगों से सहयोग की अपील

विभाग ने लोगों से अपील की है कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या या खराब चापाकलों की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय पर मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू रखी जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *