MDM खाद्यान्न आपूर्ति के लिए होगी ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया, ऑफलाइन पर पूरी तरह रोक

Bokaro: सोमवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक...

Bokaro: सोमवार को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना और बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई.

एमडीएम आपूर्ति के लिए ऑनलाइन टेंडर

बैठक में विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) खाद्यान्न आपूर्ति डीएसडी के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को निर्देश दिया कि वे ऑनलाइन टेंडर जारी करें और आरएफपी तैयार कर जिला स्तरीय आंतरिक निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत करें.

Also Read: NewsWave Exclusive: झारखंड कृषि विभाग का डबल गेम: कागजों पर अदरक-ओल की खेती, करोड़ों की राशि में ‘बड़ी सेंधमारी’

ऑफलाइन टेंडर पर सख्त रोक

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे केवल ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऑफलाइन टेंडर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *