बीमार महिला के इलाज के लिए आगे आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए 40 हजार रुपये

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिले के श्यामपुर–वीरगांव की रहने वाली निजामन बीबी के इलाज के लिए 40...

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिले के श्यामपुर–वीरगांव की रहने वाली निजामन बीबी के इलाज के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है. यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है. जानकारी के मुताबिक, निजामन बीबी काफी समय से बीमार थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराना मुश्किल हो रहा था. ऐसी स्थिति में यह आर्थिक मदद उनके लिए बड़ी राहत बनकर आई है. स्थानीय स्तर पर भी इस पहल को लेकर संतोष जताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : NewsWave Exclusive: झारखंड कृषि विभाग का डबल गेम: कागजों पर अदरक-ओल की खेती, करोड़ों की राशि में ‘बड़ी सेंधमारी’

कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे : इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे. उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि भले ही इलाज का पूरा खर्च न उठा पाए, लेकिन इससे परिवार को हौसला और सहारा जरूर मिलता है, जो ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य ही ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करना है, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं. राज्य सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है ताकि गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें.

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त से मिलकर लम्बित शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *