Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: कुरडेग में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Simdega: सिमडेगा कुरडेग थाना क्षेत्र के खालीजोर में एक युवक ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पवन बड़ाईक...

Suicide

Simdega: सिमडेगा कुरडेग थाना क्षेत्र के खालीजोर में एक युवक ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान पवन बड़ाईक 19 वर्षीय, पिता सिकन्दर बड़ाईक ग्राम खालीजोर थाना कुरेडग के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के दादा परशुराम बड़ाईक ने बताया कि सोमवार सुबह देर तक रूम का दरवाजा नहीं खुलने पर जाकर देखा, तो पवन बड़ाइक रूम के अन्दर फांसी के फंदे पर झुल रहा था.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

मृतक के माता – पिता रिश्तेदार के शादी समारोह में शामील होने दूसरे गांव गये थे. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुरडेग पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है.  आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस मामले में कुरडेग पुलिस युडी केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: पलामू : हुसैनाबाद डिग्री कॉलेज से परीक्षा के बाद युवक लापता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *