Click Here
Click Here

पलामू : हुसैनाबाद डिग्री कॉलेज से परीक्षा के बाद युवक लापता

Palamu : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय नसीम आलम अंसारी 25 अप्रैल को झरहा स्थित डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर-3...

Palamu : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय नसीम आलम अंसारी 25 अप्रैल को झरहा स्थित डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर-3 की परीक्षा देने आया था. इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे से युवक लापता है. ये ए.के. सिंह कॉलेज, जपला का छात्र है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद जब नसीम आलम अंसारी का कोई अता-पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी. डायल 112 के माध्यम से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस और परिजनों ने आमलोगों से अपील की है कि नसीम आलम अंसारी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिले तो हुसैनाबाद थाना, देवरी ओपी या मोबाइल नंबर 6207618669 पर सूचना दें.

यह भी पढ़ें : पलामू: मेदिनीनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई, बिना लाइसेंस और एक्सपायरी सामान मिलने पर जुर्माना

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *