बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड जवान गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच CID रांची की टीम कर रही है. सोमवार को रांची से बोकारो पहुंची सीआईडी टीम ने...

Bokaro Scam
एआई इमेज

Bokaro: बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच CID रांची की टीम कर रही है. सोमवार को रांची से बोकारो पहुंची सीआईडी टीम ने एसपी कार्यालय के अकाउंट कार्यालय में काम करने वाले होमगार्ड जवान सतीश कुमार को कैंप दो से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सतीश को सीआईडी टीम रांची लेकर चली गयी.

सतीश के बैंक खाते में घोटाले की राशि की जाती थी जमा

ट्रेजरी घोटाले मामले में जेल में बंद एसपी कार्यालय के निलंबित अकाउंटेंट कौशल कुमार ने सीआईडी को नयी जानकारी दी थी. बताया था कि कार्यालय में काम करने वाले होमगार्ड जवान सतीश कुमार के बैंक खाता का उपयोग घोटाले की राशि को जमा रखने में करता था. सतीश के खाते में रुपये भेजता था. इसके एवज में सतीश अकाउंट में आये रकम से तीस प्रतिशत राशि रख लेता था. सत्तर प्रतिशत राशि निकाल कर कौशल पांडेय को दे देता था.

इसके बाद होमगार्ड जवान सतीश के अकाउंट की जांच शुरू की गयी. शुरूआती जांच में पता चला कि सतीश के खाते से एक करोड़ छह लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. मामले की तहकीकात के लिए सतीश को सीआईडी की टीम रांची ले गयी है. पूछताछ की जा रही है कि मामले में कितने लोग शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BREAKING : गुमला के इतिहास में सबसे बड़ी लूट : हथियार के बल पर अपराधियों ने आधा किलो सोना लूटा, बाजार मूल्य 50 लाख रूपये से ज्यादा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *