रांची: पाइपलाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 23 वर्षीय युवक की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

RANCHI: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंदी में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पाइपलाइन बिछाने के काम...

RANCHI: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंदी में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पाइपलाइन बिछाने के काम में लगे एक युवक की जान चली गई. मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो बनहरा गांव का निवासी था और जगदेव महतो का पुत्र था.

 जाने कैसे हुआ हादसा?: 

जानकारी के अनुसार, घटना चिरौंदी पेट्रोल पंप के समीप की है, जहां नागार्जुन कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था. सोमवार रात जब रोहित गहरे गड्ढे में उतरकर काम कर रहा था, तभी अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई. मिट्टी के नीचे दबने से रोहित पूरी तरह फंस गया. उसके साथियों ने आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत मेदांता अस्पताल ले गए. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: रातू में बिजली चोरों पर करंट: सुबह से शाम तक चला ऑपरेशन, 6 पकड़े गए

 कंपनी की लापरवाही पर आक्रोश:

घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी रोष है. इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरीय आजसू नेता बसंत कुमार महतो ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कंपनी की लापरवाही का नतीजा है. बिना किसी सुरक्षा उपकरण के रोहित को गहरे गड्ढे में उतार दिया गया था. अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो आज जान नहीं जाती.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *