HUSSAINABAD (PALAMU): हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बीती रात संयुक्त क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को पकड़ा.
जांच में नहीं दिखा सका वैध कागजात
पुलिस ने जय प्रकाश चौक से जेएच03एबी4408 नंबर के हाइवा को रोककर थाना लाया. जांच के दौरान चालक से वाहन एवं खनिज परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.
Also Read: शादी की शहनाई से पहले गूंजा ‘बेवफाई’ का शोर: बारात आने से 48 घंटे पहले प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन!
इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन को अग्रतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है.
