Click Here
Click Here

शादी की शहनाई से पहले गूंजा ‘बेवफाई’ का शोर: बारात आने से 48 घंटे पहले प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन!

हजारीबाग: कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन इचाक प्रखंड की नवाडीह पंचायत में एक दुल्हन ने अपनी जोड़ी खुद ही...

image: AI Generated

हजारीबाग: कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन इचाक प्रखंड की नवाडीह पंचायत में एक दुल्हन ने अपनी जोड़ी खुद ही चुन ली और वह भी ऐन वक्त पर. बुधवार को जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब सन्नाटा और मायूसी पसरी है. सोमवार की आधी रात दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में यह मामला ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है.

तैयारियां धरी की धरी रह गईं

जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी बुधवार को होनी तय थी. घर में टेंट लग चुके थे, मेहमानों का आना शुरू हो गया था और हल्दी-उबटन की रस्में चल रही थीं. पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बेटी को विदा करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं. लेकिन रविवार रात जब पूरा परिवार शादी की थकान मिटाने के लिए गहरी नींद में था, तभी दुल्हन ने अपने ‘सीक्रेट प्लान’ को अंजाम दिया और प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: हजारीबाग तीन शव बरामदगी मामला: पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, परिजनों ने कथित यूट्यूबर और दलाल पर लगाया वसूली का आरोप 

सुबह खुला राज, तो उड़े होश

सुबह जब घरवाले युवती को जगाने गए, तो कमरा खाली देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. काफी खोजबीन के बाद जब पता चला कि वह गांव के ही एक युवक के साथ लापता है, तो शादी की खुशियां पल भर में मातम और शर्मिंदगी में बदल गईं.

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

नवाडीह पंचायत में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई इसे ‘धोखा’ कह रहा है तो कोई ‘प्यार का परवान’. फिलहाल पीड़ित परिवार इस लोक-लाज और सदमे से उबर नहीं पा रहा है. परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी है और बेटी की तलाश की कोशिशें तेज कर दी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *