Click Here
Click Here

उपायुक्त ने जैक एवं सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

CHAKRADHARPUR: चक्रधरपुर-जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जिले के जैक एवं सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को...

CHAKRADHARPUR: चक्रधरपुर-जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जिले के जैक एवं सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया.

टॉपर्स को किया गया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कार्यक्रम के दौरान जिले के जैक बोर्ड के 15 टॉप, सीबीएसई बोर्ड के 5 टॉप, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के टॉप 5 तथा नवोदय विद्यालय के टॉप 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

Also Read: अवैध स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में वाहन पकड़ा गया

विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख

उपायुक्त ने कहा कि छात्र-छात्राएं जिले का गौरव हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं तथा जीवन में निरंतर सीखते रहें. साथ ही उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की.

अधिकारियों व अभिभावकों की मौजूदगी

इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *