Click Here
Click Here

तुरामडीह में जनता दरबार: पोटका विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

RANCHI: पोटका विधानसभा क्षेत्र के तुरामडीह स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में विधायक संजीब सरदार ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से...

RANCHI: पोटका विधानसभा क्षेत्र के तुरामडीह स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में विधायक संजीब सरदार ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों से सीधा संवाद किया. इस दौरान आमजन ने अपनी समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे विधायक के समक्ष रखे.

लोगों की समस्याएं सुनीं, हुआ सीधा संवाद

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जनता दरबार में विधायक ने हर व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधि का सबसे अहम दायित्व है.

Also Read: उपायुक्त के आश्वासन पर सवाल: अभिभावकों को अब तक नहीं मिली राहत

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को राहत देना प्राथमिकता होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *