टेबो के पिंगु खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुभारंभ, उद्घाटन मैच में लोवाहातू टीम बना विजेता

Chakradharpur: टेबो पंचायत के पिंगु खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि...

hockey competition
तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुभारंभ

Chakradharpur: टेबो पंचायत के पिंगु खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई मौजूद हुए. उद्घाटन मैच का मुकाबला लागुरा हॉकी टीम तथा लोवाहातु हॉकी टीम के बीच हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. तत्पश्चात हॉकी टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय में एक गोल दाग कर लोवाहातु टीम विजेता टीम बना.

देश-विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं यहां के खिलाड़ी

इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि हॉकी खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल है. यह बंदगांव प्रखंड में बृहद पैमाने पर खेला जाता है. यहां के खिलाड़ी हॉकी खेल में देश-विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं, जो कि हम लोगों के लिए एक गर्व की बात है. उन्होंने कहा खेल या स्पोर्ट्स क्रियाओं में सक्रिय रुप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों से अच्छा होता है. यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने देता है. यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है.

इस विशाल खेल आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद थी. यह खेल टेबो के घने जंगल क्षेत्र पिंगु में सम्पन्न हुआ. इस मौके पर सिरका तोपनो, गोपाल नाग, मंगल नाग, गिरी तोपनो, मुचराय नाग, सुलेमान भेंगरा, जल्सन कंडिर, डोगे नाग, शीतल नाग, सुखराम नाग, सुम्बर तोपनो, बगुन मुंडू, पंगेला नाग, शांतिलता तोपनो समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गुमला में सखी मंडल की दीदीयों को मिला वाहन, महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *