शिलान्यास के 5 माह बाद भी जर्जर है चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क, लोगों में आक्रोश

Saraikela: अनुमंडल क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह सड़क चांडिल को प्रखंड...

Chandil-Kandra main road
चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क

Saraikela: अनुमंडल क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यह सड़क चांडिल को प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ सरायकेला जिला मुख्यालय से जोड़ती है. वहीं, पश्चिम बंगाल सहित झारखंड के महत्वपूर्ण शहर चास, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह को औद्योगिक नगर आदित्यपुर से जोड़ती है. यानी यह न केवल आमजनों के लिए बल्कि झारखंड की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है.

3 साल से जर्जर, प्रशासन-जनप्रतिनिधि उदासीन:..?

इसके बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह सड़क पिछले तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और धूल का गुबार राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

5 माह पहले हुआ था शिलान्यास ..?

जानकारी के अनुसार इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग ने पहल की थी. पिछले वर्ष 02 दिसंबर 2024 को पूरे तामझाम के साथ ईचागढ़ विधायक सबिता महतो के कर-कमलों से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. विधायक ने दावा किया था कि यह सड़क 8.31 करोड़ की लागत से बनेगी और अगले 4 महीने के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार हो जाएगी.

शिलान्यास के बाद काम ठप ..?

शिलान्यास को 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सड़क पर एक इंच भी काम नहीं हुआ है. शिलान्यास पट तो लग गया, पर संवेदक का कहीं अता-पता नहीं है. न मिट्टी डाली गई, न गिट्टी. हालत जस की तस है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद अधिकारी और नेता आंख मूंदे बैठे हैं. स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को रोज जाम और धूल का सामना करना पड़ रहा है. ट्रक-बस के आवागमन से उड़ती धूल से दुकानदार परेशान हैं.

पथ निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि टेंडर प्रक्रिया में देरी और संवेदक द्वारा कार्य शुरू न करने के कारण विलंब हुआ है. जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा.

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो चांडिल चौक पर सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसला: अब 50 मेधावी छात्र सरकारी खर्च पर ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज में करेंगे पढ़ाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *