बंदगांव प्रखंड की 13 पंचायतों में ‘गृह प्रवेश’ उत्सव का आयोजन, अबुआ एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को मिले अपने आशियाने

Chakradharpur: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज बंदगांव प्रखंड के अंतर्गत सभी 13 पंचायतों में अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के...

Bandgaon
गृह प्रवेश उत्सव का आयोजन

Chakradharpur: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज बंदगांव प्रखंड के अंतर्गत सभी 13 पंचायतों में अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित मकानों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषनी मुर्मू, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एलोना लकड़ा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार, जीप सदस्य बसंती पूर्ति, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई थे.

नवनिर्मित आवासों का विधिवत उद्घाटन किया गया

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लाभुकों के साथ खुशियां साझा कीं. विशेष रूप से ​कराईकेला पंचायत के गोपालपुर में कुरदेली देवी,​ लान्डुपोदा पंचायत के राजविजयपुर में मीना देवी,​ हुडंगदा पंचायत के सुबानसाई में जानकी देवी के नवनिर्मित आवासों का विधिवत उद्घाटन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह की 28 तारीख को प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य आवास निर्माण कार्यों में गति लाना और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों तक पहुंचाना है.

किसी भी तरह के समस्या का किया जाएगा निदान

​चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषनी मुर्मू ने कहा कि पक्का मकान मिलना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा सपना होता है, जिसे सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है. वहीं, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एलोना लकड़ा ने लाभुकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जीप सदस्य बसंती पूर्ति ने कहा जिन लोगों को आवास बनाने के लिए पैसा मिला है वह अभिलंब अपने घर को पूरा करें. इस कार्य में कोई कोताही ना बरते. घर बनाने में अगर कोई दिक्कत है तो लिखित रूप से दें समस्या का निदान होगा.

विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों को चिन्हित कर आवास प्रदान किया है. जिन लोगों को आवास पूरा करने में कोई दिक्कत है तो जानकारी दें उन्हें मदद दी जाएगी. उन्होंने कहा जिनको भी आवास मिला है वे यथाशीघ्र घर बनाएं. इस मौके पर कराईकेला मुखिया गीता बानरा, लान्डुपोदा मुखिया कुश पूर्ति, हुडंगदा पंचायत मुखिया लक्ष्मी गागराई, पंचायत सेवक हरषिकेश नायक, प्रकाश कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: प्रोजेक्ट भवन में सचिवालय कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन : 1000+ पदाधिकारियों की मानव श्रृंखला, सरकार से टकराव के संकेत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *