Click Here
Click Here

तमाड़ में पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा

Bundu/Tamar (Ranchi): तमाड़ थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 29 वर्षीय युवक...

Bundu/Tamar (Ranchi): तमाड़ थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 29 वर्षीय युवक बासुदेव सिंह मुंडा ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया है.

खेत में पेड़ से लटका मिला शव

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानकारी के अनुसार, बासुदेव सिंह मुंडा ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में खड़े एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब किसान खेतों की ओर काम के लिए पहुंचे, तो पेड़ पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

Also Read: चतरा : हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के विरोध की आग चतरा तक पहुंची, पत्रकारों में आक्रोश

गांव में मचा कोहराम

खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना पर तमाड़ थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *